
नयी दिल्ली. दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज एडेन मार्कराम कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के कारण भारत के खिलाफ पहले टी 20 मैच से बाहर हो गए हैं. दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा ने टॉस के समय यह जानकारी दी. उन्होंने कहा ,‘ एडेन कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के कारण बाहर है . उनकी जगह ट्रिस्टान स्टब्स को मौका दिया गया है .’’ मार्कराम ने हाल ही में इंडियन प्रीमियर लीग में भाग लिया था.



