इंडियाज गॉट लैटेंट विवाद: इलाहाबादिया, अपूर्वा मखीजा राष्ट्रीय महिला आयोग के समक्ष पेश

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 06 Mar 2025 07:32 PM
इंडियाज गॉट लैटेंट विवाद: इलाहाबादिया, अपूर्वा मखीजा राष्ट्रीय महिला आयोग के समक्ष पेश
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. कॉमेडियन समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ में की गईं अपमानजनक टिप्पणियों के सिलसिले में रणवीर इलाहाबादिया और अपूर्वा मखीजा बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय महिला आयोग के समक्ष पेश हुए. सूत्रों ने बताया कि दोनों ने पूरे प्रकरण पर खेद व्यक्त किया. सूत्रों ने बताया कि शो के निर्माता सौरभ बोथरा और तुषार पुजारी तथा कॉमेडियन जसप्रीत सिंह और यूट्यूबर आशीष चंचलानी के वकील भी आयोग के समक्ष पेश हुए. सूत्रों ने बताया कि ये सभी आयोग के समक्ष अलग-अलग पेश हुए. सूत्रों ने कहा कि इलाहाबादिया और मुखीजा से घंटों पूछताछ की गई और उन्होंने पूरे प्रकरण पर खेद जताया.

राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने शो में इलाहाबादिया, मखीजा, रैना, जसप्रीत सिंह और आशीष चंचलानी द्वारा की गईं अश्लील और आपत्तिजनक टिप्पणियों को गंभीरता से लिया था और उन्हें तथा पुजारी एवं बोथरा को तलब किया था. रैना के शो में माता-पिता और यौन संबंधों पर टिप्पणी करने को लेकर इलाहाबादिया के खिलाफ कई प्राथमिकी दर्ज की गई हैं. उच्चतम न्यायालय ने रणवीर इलाहाबादिया को गिरफ्तारी से अंतरिम संरक्षण प्रदान किया है. इसने उनकी टिप्पणी को ”अश्लील” करार देते हुए कहा था कि उनकी ”विकृत मानसिकता” से समाज को र्शिमंदा होना पड़ा.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu