कोडवा राष्ट्रीय परिषद ने अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के लिए सुरक्षा मांगी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 09 Mar 2025 07:14 PM
कोडवा राष्ट्रीय परिषद ने अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के लिए सुरक्षा मांगी
ऑडियो सुनें

बेंगलुरु. अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के खुद को ‘कर्नाटक के बजाय हैदराबाद से’ बताने पर सत्तारूढ. पार्टी के विधायक रवि कुमार गौड़ा (गनीगा) और कन्नड़ कार्यकर्ता टी.ए. नारायण गौड़ा द्वारा आलोचना करने के बीच कोडवा राष्ट्रीय परिषद (सीएनसी) ने अभिनेत्री का समर्थन करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और प्रदेश के गृह मंत्री जी. परमेश्वर से उनकी सुरक्षा की अपील की है.

सीएनसी के अध्यक्ष एन.यू. नचप्पा ने शाह और परमेश्वर को लिखे पत्र में आरोप लगाया कि रश्मिका को “एक विधायक द्वारा धमकाया और डराया जा रहा है”, जिसे कोडवा समुदाय “गुंडागर्दी” मानता है. नचप्पा ने कहा कि कोडवालैंड की मूल कोडवा आदिवासी जाति से ताल्लुक रखने वाली रश्मिका ने अपनी कड़ी मेहनत और प्रतिभा के दम पर भारतीय फिल्म जगत में अपार सफलता हासिल की है. नचप्पा ने कहा कि रश्मिका ने अमिताभ बच्चन और सलमान खान जैसे प्रमुख अभिनेताओं के साथ काम किया है.

संगठन के अध्यक्ष ने कहा, “सीएनसी इस बात पर जोर देती है कि अपनी पसंद चुनने की रश्मिका की स्वतंत्रता का सम्मान किया जाना चाहिए और उसे विधायकों की बात का पालन करने के लिए मजबूर नहीं किया जाना चाहिए. परिषद इस बात पर भी प्रकाश डालती है कि विधायक की हरकतें कोडवा के प्रति भय को दर्शाती हैं, क्योंकि वे रश्मिका को केवल उसके समुदाय के कारण निशाना बना रहे हैं.” उन्होंने कहा, “इसके मद्देनजर, सीएनसी मांग करती है कि सरकार रश्मिका की सुरक्षा सुनिश्चित करे और उनके साथ उचित सम्मान के साथ पेश आए, उनके अधिकारों की रक्षा करे और न्याय को कायम रखे.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu