वेस्टइंडीज को हराकर भारत आईएमएल 2025 के सेमीफाइनल में

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 09 Mar 2025 07:57 PM
वेस्टइंडीज को हराकर भारत आईएमएल 2025 के सेमीफाइनल में
ऑडियो सुनें

रायपुर. भारत ने यहां वेस्टइंडीज को सात रन से हराकर अंतरराष्ट्रीय मास्टर्स लीग (आईएमएल) टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई. मेजबान टीम ने स्टुअर्ट बिन्नी के तीन विकेट और इरफान पठान की अंतिम ओवर में शानदार गेंदबाजी से शनिवार को बड़े स्कोर वाले मुकाबले में रोमांचक जीत दर्ज की इस मुकाबले के साथ सचिन तेंदुलकर बनाम ब्रायन लारा की प्रतिद्वंद्विता एक बार फिर नजर आती लेकिन मेजबान टीम ने अपने दिग्गज खिलाड़ी को आराम दिया.

भारत मास्टर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अंबाती रायुडू (63) और सौरभ तिवारी (60) के अर्धशतक के बाद कार्यवाहक कप्तान युवराज सिंह (नाबाद 49) की तूफानी पारी से तीन विकेट पर 253 रन बनाए. इसके जवाब में ड्वेन स्मिथ (79) और विलियम र्पिकन्स (52) ने पहले विकेट के लिए 121 रन जोड़कर वेस्टइंइडीज को तूफानी शुरुआत दिलाई. लेकिन वेस्टइंडीज की टीम जब मजबूत स्थिति में नजर आ रही थी तब बिन्नी ने अपनी शानदार गेंदबाजी से मैच का रुख बदल दिया और वेस्टइंडीज की टीम छह विकेट पर 246 रन ही बना सकी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu