हम एक-दूसरे से मिलते रहते हैं: आईफा में करीना के साथ मंच साझा करने पर शाहिद कपूर

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 09 Mar 2025 08:15 PM
हम एक-दूसरे से मिलते रहते हैं: आईफा में करीना के साथ मंच साझा करने पर शाहिद कपूर
ऑडियो सुनें

जयपुर. बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर ने यहां एक कार्यक्रम में करीना कपूर खान के साथ मंच साझा करने के बाद कहा, ”यह कोई नयी बात नहीं है, हम एक-दूसरे से मिलते रहते हैं.” अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार (आईफा) के 25वें संस्करण के आयोजन पर शनिवार रात शाहिद से उनकी पूर्व सह-कलाकार करीना से साथ फोटो खिंचवाने को कहा गया.

अभिनेता ने यहां संवाददाताओं से कहा, ”हमारे लिए, यह कोई नयी बात नहीं है…आज मंच पर मिले और हम लोग इधर-उधर मिलते रहते हैं, लेकिन हमारे लिए यह बिलकुल सामान्य बात है…अगर लोगों को अच्छा लगता है, तो यह अच्छा है.” शाहिद और करीना शनिवार को आईफा के लिए प्रेस वार्ता में शामिल हुए, जिससे सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं के एक वर्ग में काफी चर्चा रही और उन्होंने इसे 2007 की हिट फिल्म ‘जब वी मेट’ के आदित्य और गीत का पुर्निमलन बताया.

पपराजी ने दोनों को एक-दूसरे से गले मिलते और बाद में बातचीत करते हुए भी कैमरे में कैद किया. ’36 चाइना टाउन’, ‘चुप चुप के’ और ‘फिदा’ जैसी फिल्मों में साथ काम करने वाले शाहिद और करीना 2000 के दशक की शुरुआत में कई साल तक ‘डेटिंग’ करते रहे लेकिन 2007 में दोनों अलग हो गए. बाद में उन्होंने 2016 में आई ‘उड़ता पंजाब’ में अभिनय किया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu