महाराष्ट्र पुलिस ने पैगंबर के खिलाफ टिप्पणी मामले में नुपुर और नवीन को तलब किया

ठाणे. महाराष्ट्र की भिवंडी पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा को पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में तलब कर सोमवार को बयान दर्ज कराने के लिए कहा है. पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी.

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक चेतन काकड़े ने संवाददाताओं से कहा कि इसके अलावा, भाजपा से निष्कासित पार्टी पदाधिकारी नवीन कुमार ंिजदल को भी ठाणे जिले की भिवंडी पुलिस ने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ उनके कथित विवादास्पद ट्वीट पर 15 जून को अपना बयान दर्ज कराने के लिए कहा है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button