बलूच विद्रोहियों का बड़ा दावा, हमने सभी 214 बंधकों को मार डाला, ज्‍यादातर पाक‍िस्‍तानी सेना के जवान

Author: navabharat digital
UPDATED: Sat, 15 Mar 2025 10:50 AM
बलूच विद्रोहियों का बड़ा दावा, हमने सभी 214 बंधकों को मार डाला, ज्‍यादातर पाक‍िस्‍तानी सेना के जवान
ऑडियो सुनें

पाकिस्तान: ट्रेन हाइजैक पर पाक‍िस्‍तानी मिल‍िट्री की प्रेस कांफ्रेंस खत्‍म ही हुई थी क‍ि बलूच लिबरेशन आर्मी ने बड़ा कर द‍िया. पाक‍िस्‍तानी सेना ने कहा था क‍ि ट्रेन हाईजैक में 31 लोग मारे गए हैं, इनमें से 18 सैनिक हैं.

अब बलूच विद्रोह‍ियों ने दावा क‍िया है क‍ि उन्‍होंने सभी 214 बंधकों को मार डाला है. इनमें ज्‍यादातर पाक‍िस्‍तानी सेना के जवान हैं.

बलूच विद्रोहियों ने कहा, हमने पाकिस्तानी सेना को युद्ध बंदियों की अदला-बदली के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था. उनके ल‍िए जान बचाने का यह आख‍िरी मौका था. लेकिन हमेशा की तरह उन्‍होंने अहंकार द‍िखाया, जिद पर अड़े रहे. कोई बातचीत भी नहीं की और जमीनी हकीकत जानते हुए भी आंखें मूंद ली. पाक‍िस्‍तानी सेना और सरकार के इसी हठ के चलते हमने सभी 214 बंधकों को मार दिया है.

हठ का खामियाजा दुश्मन ने भुगता
बलूच‍िस्‍तान लिबरेशन आर्मी ने कहा, BLA ने हमेशा युद्ध के सिद्धांतों और अंतरराष्ट्रीय क़ानून के अनुसार काम किया है लेकिन पाकिस्तानी हुकूमत ने अपने जवानों की जान बचाने की बजाय उन्हें युद्ध की भेंट चढ़ाना मुनासिब समझा. इस हठ का खामियाज़ा दुश्मन को 214 जवानों की मौत की शक्ल में चुकाना पड़ा है.

बीएलए के 12 जवान मारे गए

बलूच विद्रोह‍ियों ने ये भी बताया क‍ि पाक‍िस्‍तानी सेना के साथ संघर्ष में उनके 12 जवानों की मौत हो गई है, जिन्‍हें वे श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं. इन लोगों ने दुश्मन के ख़िलाफ़ अविस्मरणीय बलिदान दिया. इन्‍हें स्‍वतंत्रता सेनानी करार देते हुए बीएल ने कहा क‍ि बुधवार रात 3 और गुरुवार रात 4 स्वतंत्रता सेनानी शहीद हुए. इसके अलावा मजीद ब्रिगेड के 5 फ़िदायीनों ने भी अपनी जान कुर्बान करके दुश्मन को मुंह तोड़ जवाब दिया है, जिसे इतिहास हमेशा याद रखेगा.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital