जॉन अब्राहम की ‘द डिप्लोमैट’ ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 4.68 करोड़ रुपये कमाए

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 16 Mar 2025 08:21 PM
जॉन अब्राहम की ‘द डिप्लोमैट’ ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 4.68 करोड़ रुपये कमाए
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. जॉन अब्राहम अभिनीत फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ ने रिलीज के दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 4.68 करोड़ रुपये की कमाई की. निर्माताओं ने रविवार को यह जानकारी दी. शिवम नायर द्वारा निर्देशित यह फिल्म शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और फिल्म ने पहले दिन 4.03 करोड़ रुपये की कमाई की. शनिवार को इस फिल्म ने 4.68 करोड़ रुपये कमाए जिससे फिल्म की कुल कमाई 8.71 करोड़ रुपये हो गई. फिल्म निर्माण कंपनी टी-सीरीज ने एक पोस्टर जारी कर फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन साझा किया.

पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया, ” ‘द डिप्लोमैट’ फिल्म बॉक्स ऑफिस पर चमक रही है. अभी टिकट बुक करें.” यह फिल्म जॉन अब्राहम की जेए एंटरटेनमेंट और टी-सीरीज के साथ-साथ विपुल डी शाह, अश्विन वार्डे, राजेश बहल, समीर दीक्षित, जतिश वर्मा और राकेश डांग द्वारा निर्मित है.

सच्ची घटनाओं से प्रेरित इस फिल्म में जॉन अब्राहम राजनयिक जेपी सिंह की भूमिका में हैं जो पाकिस्तान में फंसी एक भारतीय महिला उज्मा (सादिया खतीब) को बचाने के मिशन पर निकलते हैं. सादिया इससे पहले अक्षय कुमार की फिल्म ‘रक्षाबंधन’ में नजर आ चुकी हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu