सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शित करने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

Author: navabharat digital
UPDATED: Tue, 18 Mar 2025 07:09 PM
सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शित करने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार
ऑडियो सुनें

हाजीपुर: बिहार की वैशाली जिला पुलिस ने सोशल मीडिया पर हथियार प्रर्दिशत करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से अवैध हथियार भी बरामद किए हैं। आधिकारिक बयान में सोमवार को यह जानकारी दी गई।

जिला पुलिस द्वारा जारी एक बयान के अनुसार राजापाकड़ थाना पुलिस को एक वीडियो प्राप्त हुआ जिसमें मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक देसी कट्टे से गोली चलाते दिखाई दे रहे हैं। इसमें कहा गया कि वीडियो के आधार पर तीनों की पहचान की गई और छापेमारी की।

बयान में कहा गया कि इस मामले में सबसे पहले यशराज कुमार उर्फ रावण नामक एक युवक को गिरफ्तार किया गया। इसमें कहा गया, ‘‘पूछताछ में रावण ने बताया कि वीडियो में दिखाई दे रहा हथियार उसके साथी चंदन कुमार के पास है जिसके बाद कुमार के घर छापेमारी कर देसी कट्टा, कारतूस तथा पांच तलवार बरामद की गईं।’’ बयान में कहा गया कि दोनों आरोपियों की निशानदेही पर अन्य आरोपी आयुष राज को भी गिरफ्तार कर लिया गया। इसमें कहा गया कि इस संबंध में राजापाकड़ थाना में मामला दर्ज कर सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital