चीन के साथ व्यापार घाटा कम करने में भारत की मदद कर सकता है ताइवान: उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार

Author: navabharat digital
UPDATED: Thu, 20 Mar 2025 01:36 PM
चीन के साथ व्यापार घाटा कम करने में भारत की मदद कर सकता है ताइवान: उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: ताइवान के उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) सु चिन शू ने बृहस्पतिवार को कहा कि ताइवान चीन से इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के आयात को कम करने में भारत की मदद कर सकता है और आर्थिक भागीदारी बढ़ाने का सबसे अच्छा तरीका मुक्त व्यापार समझौता करना होगा।

सु चिन शू ने ‘पीटीआई-भाषा’ से एक विशेष साक्षात्कार में कहा कि व्यापार समझौते से ‘सेमीकंडक्टर’ और अन्य उच्च प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में ताइवान की कंपनियों के लिए भारत में अधिक निवेश का मार्ग प्रशस्त होगा और इससे ‘‘उच्च शुल्क’’ व्यवस्था से निपटने में मदद मिलेगी।

भू-राजनीति पर भारत के प्रमुख सम्मेलन ‘रायसीना डायलॉग’ में भाग लेने के लिए राष्ट्रीय राजधानी आए सु चिन शू ने कहा कि ताइवान की प्रौद्योगिकी और जनसांख्यिकी के मामले में भारत की लाभ की स्थिति के बीच तालमेल बिठाकर भारत में उच्च-स्तरीय प्रौद्योगिकी वाले घटकों का उत्पादन किया जा सकता है, जिससे नयी दिल्ली को चीन से आयात कम करने में मदद मिलेगी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital