मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में जगदलपुर कलेक्टर कार्यालय में समीक्षा बैठक शुरू…

Author: navabharat digital
UPDATED: Wed, 16 Apr 2025 11:55 AM
मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में जगदलपुर कलेक्टर कार्यालय में समीक्षा बैठक शुरू…
ऑडियो सुनें

जगदलपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में जगदलपुर कलेक्टर कार्यालय में बस्तर संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक शुरू हो गई है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, डीजीपी अरूण देव गौतम, प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह भी उपस्थित है।

बस्तर संभाग के आयुक्त, आईजी पुलिस, सभी जिलों के के कलेक्टर, एसपी, जिला पंचायत सीईओ, नगर निगम आयुक्त समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद हैं। शासन की योजनाओं, उनके क्रियान्वयन और अधिकारियों के परफोर्मेंस की समीक्षा हो रही है।

बस्तर को नक्सल मुक्त करने और स्थानीय लोगों को विकास को मुख्य धारा में जोड़ने को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय प्रतिबद्ध है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital