नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम: सर्चिंग अभियान के दौरान कुकर प्रेसर आईईडी बरामद…

Author: navabharat digital
UPDATED: Thu, 17 Apr 2025 01:01 PM
नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम: सर्चिंग अभियान के दौरान कुकर प्रेसर आईईडी बरामद…
ऑडियो सुनें

नारायणपुर: छत्तीसगढ़ में जवानों ने नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम किया है. सर्चिंग अभियान के दौरान गट्टाकाल के जंगल से पांच किलो वजनी कुकर प्रेसर आईईडी बरामद किया गया है. नक्सलियों ने यह IED जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए प्लांट किया था.

दरअसल, पुलिस अधीक्षक नारायणपुर प्रभात कुमार ने माओवादियों के लगाये गये आईईडी विस्फोट की घटना से हो रही नुकसान को देखते हुए क्षेत्र में आईईडी खोजने के लिए बीडीएस टीम को अगल-अलग क्षेत्रों में भेजा जा रहा है. इस दौरान नक्सलियों के द्वारा लगाये गये आईईडी को बरामद कराया जा रहा. इसी कड़ी में 15 अप्रैल को थाना कोहकामेटा क्षेत्रान्तर्गत कैम्प मोहंदी से जिला पुलिस बल, 53वीं वाहिनी आईटीबीपी और बीडीएस के संयुक्त बल एरिया डॉमिनेशन पर ग्राम गट्टाकाल और आसपास क्षेत्र की ओर रवाना हुए थे.

इस दौरान गट्टाकाल के जंगल पहाड़ी रास्ते में 5 किलो का 1 कुकर आईईडी बरामद किया गया. सुरक्षाबलों की सतर्कता के चलते आईईडी को मौके पर ही सुरक्षित रूप से डिफ्यूज कर दिया गया. माओवादियों द्वारा उक्त आईईडी को सुरक्षा बलो को नुकसान पहुंचाने के नीयत से लगाया गया था. वर्ष 2025 में अब तक कुल 16 से अधि आईईडी जप्त किया गया है, जिससे स्पष्ट है कि नक्सली क्षेत्र में लगातार हिंसा फैलाने की फिराक में हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital