‘हाइब्रिड गांजा’ रखने के आरोप में मलयालम निर्देशक गिरफ्तार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 27 Apr 2025 02:14 PM
‘हाइब्रिड गांजा’ रखने के आरोप में मलयालम निर्देशक गिरफ्तार
ऑडियो सुनें

कोच्चि. मलयालम निर्देशक खालिद रहमान और अशरफ हम्सा समेत तीन लोगों को शनिवार देर रात कोच्चि स्थित एक फ्लैट से ‘हाइब्रिड गांजा’ रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. आबकारी अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों के पास से 1.63 ग्राम ‘हाइब्रिड गांजा’ जब्त किया गया. हालांकि, उन्होंने कहा कि बाद में तीनों को थाने से जमानत पर रिहा कर दिया गया.

आबकारी सूत्रों के अनुसार, विश्वसनीय स्रोत से यह जानकारी मिली थी कि कोच्चि में एक फ्लैट में मादक पदार्थ का इस्तेमाल हो रहा है. यह फ्लैट सिनेमटोग्राफर समीर ताहिर के नाम पर किराए पर लिया गया था. इस जानकारी के आधार पर आबकारी विभाग की एक विशेष टीम ने शनिवार देर रात दो बजे उस फ्लैट पर छापा मारा. उन्होंने बताया कि रहमान और हम्सा के साथ गिरफ्तार किया गया तीसरा व्यक्ति उनका मित्र शालिफ मोहम्मद था.

आबकारी अधिकारी ने कहा, ”उनके पास से 1.63 ग्राम हाइब्रिड गांजा जब्त किया गया. उनके खिलाफ स्वापक औषधि और मन: प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया. बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया.” आबकारी विभाग ने बताया कि संबंधित लोगों के पास मौजूद मादक पदार्थ के स्रोत का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच शुरू की गई है.
खालिद रहमान जहां ‘अनुराग करिक्किनवेल्लम’ और ‘उंदा’ जैसी लोकप्रिय फिल्मों के निर्देशक हैं, वहीं अशरफ हम्सा ‘भीमंते वाझी’ जैसी फिल्मों के निर्माता हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu