माझी को धन्यवाद देने के लिए किसान रैलियां आयोजित करेगा ओडिशा भाजपा कृषक मोर्चा

Author: navabharat digital
UPDATED: Mon, 12 May 2025 02:56 PM
माझी को धन्यवाद देने के लिए किसान रैलियां आयोजित करेगा ओडिशा भाजपा कृषक मोर्चा
ऑडियो सुनें

भुवनेश्वर: किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में किए गए कार्यों के लिए ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी को धन्यवाद देने के लिए राज्य भाजपा कृषक मोर्चा मंगलवार से पूरे राज्य में विशाल किसान रैलियों का आयोजन करेगा।

मोर्चा के अनुसार, माझी पिछले साल जून में शपथ लेने के बाद से किसानों के कल्याण के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं। मोर्चा के अध्यक्ष महेश्वर साहू ने सोमवार को कहा कि रैलियां 13 मई को भद्रक जिले के चांदबली, 15 मई को मयूरभंज जिले के करंजिया, 17 मई को जगतंिसहपुर, 18 मई को अंगुल, 20 मई को सुबरनपुर, 22 मई को कालाहांडी जिले के भवानीपटना, 26 मई को रायगढ़ा, 28 मई को गंजाम जिले के भंजनगर, 30 मई को सुंदरगढ़ और 31 मई को ढेंकानाल में आयोजित की जाएंगी।

उन्होंने कहा कि माझी और खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता कल्याण मंत्री कृष्ण चंद्र पात्रा इन कार्यक्रमों में भाग लेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘राज्य के और केंद्र सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक और वरिष्ठ भाजपा नेताओं सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति भी रैलियों में शामिल होंगे।’’

साहू ने कहा, ‘‘माझी ने सुनिश्चित किया है कि किसानों को धान के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के रूप में 3,100 रुपये प्रति ंिक्वटल मिले। केंद्र सरकार ने 2,300 रुपये एमएसपी तय किया, वहीं राज्य सरकार ने अतिरिक्त 800 रुपये प्रति ंिक्वटल दिए।’’

मोर्चा ने खरीफ सीजन के दौरान 17 लाख किसानों से 74 लाख मीट्रिक टन धान की सुचारू खरीद के लिए भी राज्य सरकार की सराहना की। साहू ने कहा, ‘‘यह पहल किसानों की वित्तीय स्थिति और मनोबल को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।’’ भाषा वैभव नरेश

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital