सेमीकंडक्टर की दुनिया में भारत की प्रगति जारी: प्रधानमंत्री मोदी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 14 May 2025 09:00 PM
सेमीकंडक्टर की दुनिया में भारत की प्रगति जारी: प्रधानमंत्री मोदी
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में 3,706 करोड़ रुपये के अनुमानित निवेश से सेमीकंडक्टर संयंत्र को मंजूरी दिए जाने के बाद सेमीकंडक्टर की दुनिया में भारत की प्रगति जारी है. प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इस संयंत्र को मंजूरी दी गई.

मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”सेमीकंडक्टर की दुनिया में भारत की प्रगति जारी है! उत्तर प्रदेश में सेमीकंडक्टर इकाई की स्थापना के संबंध में आज मंत्रिमंडल के फैसले से तरक्की और नवाचार को बढ़ावा मिलेगा. इससे युवाओं के लिए भी कई मौके पैदा होंगे.” मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश के जेवर में स्थापित होने वाले सेमीकंडक्टर संयंत्र को मंजूरी दी है. यह एचसीएल और फॉक्सकॉन के बीच ‘डिस्प्ले ड्राइवर चिप’ बनाने का संयुक्त उद्यम है. सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंत्रिमंडल के फैसले पर मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि इसकी क्षमता प्रति माह 20,000 वेफर्स (सेमीकंडक्टर सामग्री सिलिकन की पतली परत) तैयार करने की होगी और यह प्रति माह 3.6 करोड़ चिप का उत्पादन करेगी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu