पीवी सिंधु, प्रणय की नजरें मलेशिया मास्टर्स में बेहतर प्रदर्शन पर

Author: navabharat digital
UPDATED: Mon, 19 May 2025 03:23 PM
पीवी सिंधु, प्रणय की नजरें मलेशिया मास्टर्स में बेहतर प्रदर्शन पर
ऑडियो सुनें

कुआलालंपुर: भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु और एचएस प्रणय मंगलवार से यहां शुरू हो रहे 4,75,000 डॉलर इनामी मलेशिया मास्टर्स सुपर 500 टूर्नामेंट में जब देश की अगुआई करेंगे तो उन्हें बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। पीवी सिंधु और प्रणय दोनों ही पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म और फिटनेस समस्याओं से जूझ रहे हैं। दोनों ने पिछले महीने सुदीरमन कप में इंडोनेशिया और डेनमार्क के खिलाफ अपने-अपने मैच गंवाए थे जो उनका पिछला प्रतिस्पर्धी टूर्नामेंट था।

दो सप्ताह के ब्रेक के बाद इन दोनों अनुभवी खिलाड़ियों की नजरें एक्सियाटा एरेना में लय हासिल करने पर टिकी होंगी। विश्व रैंंिकग में 16वें स्थान पर काबिज दो बार की ओलंपिक पदक विजेता ंिसधू अपने अभियान की शुरूआत जापान की नात्सुकी निदाइरा के खिलाफ करेंगी जो विश्व रैंंिकग में 20वें स्थान पर हैं।

विश्व रैंंिकग में 35वें स्थान पर खिसक चुके प्रणय को पहले दौर में जापान के पांचवें वरीय केंतो निशिमोतो की कड़ी चुनौती का सामना करना है। महिला एकल में 2024 हाइलो ओपन की उपविजेता मालविका बंसोड़ चीनी ताइपे की चियू पिन-चियान से भिड़ेंगी जबकि ताइपे ओपन सुपर 300 के सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली उन्नति हुड्डा का सामना भी चीनी ताइपे की ही लिन शियांग टी से होगा।

आकर्षी कश्यप को इंडोनेशिया की आठवीं वरीय पुत्री कुसुमा वरदानी के खिलाफ अपना अभियान शुरू करना है।
पुरुष एकल में 2023 ओडिशा मास्टर्स और 2024 गुवाहाटी मास्टर्स के चैंपियन सतीश करुणाकरण डेनमार्क के शीर्ष वरीय एंडर्स एंटोनसन से भिड़ेंगे।

विश्व जूनियर चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता आयुष शेट्टी का सामना कनाडा के ब्रायन यैंग से होगा जबकि प्रियांशु राजावत ंिसगापुर के जिया हेंग जेसन तेह के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेंगे।
मिश्रित युगल में ध्रुव कपिला और तनिषा क्रास्टो की दुनिया की 19वें नंबर की जोड़ी का सामना क्वालीफायर से होगा जबकि रोहन कपूर और रुतविका शिवानी गड्डे चौथी वरीयता प्राप्त चीनी जोड़ी गुओ शिन वा और चेन फैंग हुई के खिलाफ शुरूआत करेंगे। असित सूर्या और अमृता प्रमुथेश शीर्ष वरीयता प्राप्त जियांग जेन बैंग और वेई या शिन से भिड़ेंगे।

सतीश मिश्रित युगल में आद्या वरियथ के साथ मिलकर मलेशिया के रॉय ंिकग याप और वैलेरी सियो का सामना करेंगे। पुरुष युगल में हरिहरन अम्साकरुनन और रुबन कुमार रेथिनासबापति की जोड़ी चुनौती पेश करेगी जबकि महिला युगल में कविप्रिया सेल्वम और सिमरन ंिसघी, वैष्णवी खड़केकर और अलीशा खान, प्रेरणा अल्वेकर और मृण्मयी देशपांडे भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

क्वालीफायर में किदाम्बी श्रीकांत, एस शंकर मुथुसामी सुब्रमण्यम और थारुण मन्नेपल्ली पुरुष एकल मुख्य ड्रॉ में जगह बनाने के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे जबकि अनमोल खरब और तस्रीम मीर महिला वर्ग में क्वालीफाई करने के इरादे से उतरेंगे। क्वालीफिकेशन दौर में भाग लेने वाले अन्य भारतीयों में मोहित जगलान और लक्षिता जगलान तथा शिवम शर्मा और पूर्विशा एस राम की जोड़ी शामिल है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital