बच्चों की डाइट: मोबाइल और जंक फूड के बीच संतुलन कैसे बनाएँ?

✍️ डायटीशियन के अनुसार
आज के डिजिटल युग में बच्चों की दिनचर्या तेजी से बदल रही है। जहां एक ओर शिक्षा ऑनलाइन हो गई है, वहीं दूसरी ओर मनोरंजन और खेल भी मोबाइल स्क्रीन तक सीमित हो गए हैं। इसके साथ-साथ जंक फूड की बढ़ती आदत बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास पर नकारात्मक असर डाल रही है।

डायटीशियन कहती हैं कि “बच्चों की आदतें बचपन में ही बनती हैं। अगर शुरू से ही संतुलित डाइट और सक्रिय जीवनशैली को अपनाया जाए, तो बच्चों को स्वस्थ भविष्य की ओर ले जाया जा सकता है।”

📱 मोबाइल की लत और उसके प्रभाव
● स्क्रीन टाइम बढ़ने से बच्चों में नींद की कमी, चिड़चिड़ापन और मोटापे जैसी समस्याएं आम हो गई हैं।

● शारीरिक गतिविधियाँ कम होने से पाचन तंत्र पर असर पड़ता है।

🍔 जंक फूड का लालच
● रंग-बिरंगे पैकेट्स और आकर्षक विज्ञापनों की वजह से बच्चे घर के बने भोजन की बजाय बाहर के जंक फूड की ओर आकर्षित हो जाते हैं।

● अधिक मात्रा में चीनी, नमक और ट्रांस फैट्स से मोटापा, डायबिटीज़ और अन्य बीमारियाँ होने का खतरा रहता है।

✅ डायटीशियन द्वारा सुझाए गए कुछ सरल टिप्स:
🥗 1. रंग-बिरंगे और स्वादिष्ट हेल्दी विकल्प दें
बच्चों की प्लेट में रंग-बिरजी सब्ज़ियाँ, फलों की कटोरी, मिलेट्स से बने क्रिस्पी डोसे या रोल्स रखें ताकि वे रुचि से खाएं।
🧃 2. घर में हेल्दी स्नैक्स तैयार करें
जैसे – ओट्स टिक्की, मूंग दाल चिल्ला, खाखरा पिज्जा, मिलेट कुकीज़ आदि। ये जंक फूड का स्वाद भी देंगे और पोषण भी।
⏰ 3. फिक्स टाइम टेबल बनाएं
खाने, खेलने और स्क्रीन टाइम का एक संतुलित समय तय करें। बच्चों को बताएं कि खाना और एक्टिविटी दोनों उनके सुपरपावर हैं।
👪 4. बच्चों को शामिल करें
खाना बनाते समय बच्चों को छोटे-छोटे टास्क दें, जैसे सलाद सजाना या चटनी पीसना। इससे उनका भोजन में इंटरेस्ट बढ़ेगा।
🚴 5. एक्टिविटी को करें मजेदार

बच्चों को आउटडोर गेम्स, डांस या साइक्लिंग जैसी एक्टिविटीज़ में लगाएँ। खुद भी भाग लें – परिवार का साथ हमेशा प्रेरित करता है।
डायटीशियन का मानना है कि “बच्चों की डाइट और उनकी दिनचर्या में बदलाव लाने के लिए सबसे पहले पैरेंट्स को खुद बदलाव का उदाहरण बनना होगा।” अगर माता-पिता हेल्दी खाएं और स्क्रीन से दूरी बनाएं, तो बच्चे स्वाभाविक रूप से उसका अनुसरण करेंगे।

source: nutrishilp.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button