छत्तीसगढ़ में 27 माओवादियों को ढेर करने पर बोले प्रधानमंत्री मोदी- हमें अपने सुरक्षा बलों पर गर्व

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 21 May 2025 07:21 PM
छत्तीसगढ़ में 27 माओवादियों को ढेर करने पर बोले प्रधानमंत्री मोदी- हमें अपने सुरक्षा बलों पर गर्व
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि उन्हें छत्तीसगढ़ में 27 माओवादियों को मार गिराने वाले सुरक्षा बलों पर गर्व है. इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर कहा, “इस उल्लेखनीय सफलता के लिए हमें अपने सुरक्षा बलों पर गर्व है. हमारी सरकार माओवाद की बुराई को समाप्त करने तथा अपने लोगों के लिए शांतिपूर्ण एवं प्रगतिशील जीवन सुनिश्चित करने को प्रतिबद्ध है.” केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कि नक्सल आंदोलन के शीर्ष नेता और रीढ़, भाकपा-माओवादी का महासचिव नंबाला केशव राव उर्फ बसवराजू बुधवार को छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों द्वारा मारे गए 27 खूंखार नक्सलियों में शामिल था.

शाह ने यह भी कहा कि नक्सलवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई के तीन दशकों में यह पहली बार है कि महासचिव स्तर के किसी नेता को सुरक्षा बलों ने मार गिराया है. अधिकारियों ने बताया कि बसवराजू की उम्र करीब 70 साल थी. उन्होंने बताया कि मुठभेड़ नारायणपुर-बीजापुर-दंतेवाड़ा जिलों के त्रि-जंक्शन पर अभुजमाड़ के घने जंगलों में हुई.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu