‘ठग लाइफ’ की थियेटर और ओटीटी रिलीज में आठ हफ्ते का अंतर व्यावहारिक कदम है: कमल हासन

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 21 May 2025 08:04 PM
‘ठग लाइफ’ की थियेटर और ओटीटी रिलीज में आठ हफ्ते का अंतर व्यावहारिक कदम है: कमल हासन
ऑडियो सुनें

मुंबई. अभिनेता कमल हासन ने अपनी आगामी फिल्म ‘ठग लाइफ’ की थियेटर और ओटीटी रिलीज के बीच आठ सप्ताह का अंतर रखने का फैसला किया है. उन्होंने कहा कि यह व्यावहारिक सोच है और इसके पीछे कोई प्रयोग करने जैसा कुछ नहीं है. फिल्म निर्माता मणिरत्नम के साथ एक प्रचार कार्यक्रम में हासन ने कहा कि यह कदम फिल्म उद्योग के लिए एक स्वस्थ पहल है और उम्मीद है कि अन्य निर्माता भी इसका अनुसरण करेंगे.

उन्होंने कहा, “यह कोई प्रयोग नहीं है, बल्कि व्यावहारिक निर्णय है. खुशी है कि नेटफ्लिक्स ने इसे स्वीकार किया है. यह उद्योग के लिए अच्छा है और हम पहले हैं जो इसका लाभ उठा रहे हैं.” हासन और मणिरत्नम 35 साल बाद इस फिल्म में साथ आ रहे हैं. दोनों ने 1987 में ‘नायकन’ में साथ काम किया था.

हासन ने मणिरत्नम से अपनी दोस्ती को याद करते हुए कहा, “हम दोनों फिल्म प्रेमी हैं और इसी कारण एक-दूसरे के करीब आए. हम किसी भी सेट पर जाकर शूटिंग देख लेते थे.” फिल्म ‘ठग लाइफ’ में हासन रंगाराया शक्तिवेल नायकन की भूमिका निभा रहे हैं. फिल्म में सिलंबरासन टीआर, तृषा, ए आर रहमान, ऐश्वर्या लक्ष्मी, सान्या मल्होत्रा, रोहित सराफ जैसे कलाकार भी हैं. यह फिल्म पांच जून को रिलीज होगी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu