हापुड़. उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के एक मदरसे में नाबालिग छात्रा से कथित तौर पर दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर सार्वजनिक करने के आरोप में एक मौलवी को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि गढ.मुक्तेश्वर थानाक्षेत्र के एक गांव स्थित मदरसे में 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा पढ.ने जाती थी, जहां मौलवी हाफिज वसीम ने 12 अप्रैल और 10 मई को उससे दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बना लिया.
एक अधिकारी ने बताया कि लड़की के परिजनों ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि मौलवी वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर उनकी बेटी को ब्लैकमेल करने लगा और विरोध करने पर सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर दिया. पुलिस ने बताया कि परिजनों ने बृहस्पतिवार को गढ.मुक्तेश्वर थाने में शिकायत दर्ज कराई. गढ.मुक्तेश्वर थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) नीरज कुमार ने बताया कि मामले में बृहस्पतिवार देर शाम पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर बहादुरगढ. निवासी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने शुक्रवार को विधिक प्रक्रिया पूरी कर आरोपी मौलाना हाफिज वसीम को जेल भेज दिया.