IND vs NZ: अगले साल भारत-न्यूजीलैंड सीरीज के लिए आठ स्थान शॉर्टलिस्ट, मोहाली-इंदौर में भी खेले जा सकते हैं मैच

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sat, 14 Jun 2025 10:28 AM
IND vs NZ: अगले साल भारत-न्यूजीलैंड सीरीज के लिए आठ स्थान शॉर्टलिस्ट, मोहाली-इंदौर में भी खेले जा सकते हैं मैच

ऑडियो सुनें

न्यूजीलैंड की टीम अगले साल भारत का दौरा कर सकती है। इस दौरान दोनों टीमों के बीच तीन वनडे और पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जाने हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, न्यूजीलैंड टीम के इस दौरे के लिए आठ स्थानों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इनमें जयपुर, मोहाली, इंदौर, राजकोट, गुवाहाटी, हैदराबाद, त्रिवेंद्रम और नागपुर शामिल हैं।

बीसीसीआई की बैठक में हो सकता है फैसला

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, न्यूजीलैंड की टीम अगले साल जनवरी में भारत का दौरा करेगी। इस दौरान तीन वनडे और पांच टी20 मैच खेले जा सकते हैं। हालांकि, अब तक इसकी तारीखों का फैसला नहीं हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का फैसला बीसीसीआई की एपेक्स काउंसिल की बैठक में होगा। शनिवार को शाम चार बजे बीसीसीआई के अधिकारी ऑनलाइन बैठक करेंगे, जिसमें न्यूजीलैंड दौरे के लिए वेन्यू पर फैसला हो सकता है। इसके अलावा तारीखों पर भी निर्णय हो सकता है। इस बैठक में आईपीएल के विजयी समारोह को लेकर भी दिशा-निर्देश तय किए जा सकते हैं।

इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम
इस साल भारत का कार्यक्रम काफी व्यस्त रहने वाला है। फिलहाल टीम इंडिया इंग्लैंड दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। वहीं, अक्तूबर में वेस्टइंडीज की टीम भारत का दौरा करेगी। इस दौरान दोनों के बीच दो टेस्ट मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच अहमदाबाद और दूसरा नई दिल्ली में होगा। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत को कोलकाता और गुवाहाटी में टेस्ट मैच खेलने हैं। दोनों टीमें तीन वनडे और चार टी20 मैच भी खेलेंगे। वनडे सीरीज के मुकाबले रांची, रायपुर और विशाखापत्तनम में खेले जाएंगे जबकि कटक, न्यू चंडीगढ़, धर्मशाला और लखनऊ में टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज खेली जाएगी।

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएगी भारतीय टीम
जिस वक्त भारतीय टेस्ट टीम वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज खेल रही होगी, उस दौरान भारत की सीमित ओवर टीम को ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना होगा। दोनों टीमों के बीच तीन वनडे और पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीमित ओवर प्रारूप की सीरीज के बाद फरवरी और मार्च में टी20 विश्व कप खेला जाएगा, जिसकी मेजबानी भारत और श्रीलंका के पास है। इसके तुरंत बाद आईपीएल का आयोजन होगा।
भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा (टेस्ट सीरीज)
पहला टेस्ट: 20-24 जून, हेडिंग्ले
दूसरा टेस्ट: 2-6 जुलाई, एजबेस्टन
तीसरा टेस्ट: 10-14 जुलाई, लॉर्ड्स
चौथा टेस्ट: 23-27 जुलाई, एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड
पांचवां टेस्ट: 31 जुलाई-3 अगस्त, ओवल
वेस्टइंडीज टीम का भारत दौरा (टेस्ट सीरीज)
पहला टेस्ट: 2-6 अक्तूबर, अहमदाबाद
दूसरा टेस्ट: 10-14 अक्तूबर, नई दिल्ली
भारतीय टीम का ऑस्ट्रेलिया दौरा (वनडे और टी20 सीरीज)
पहला वनडे: 19 अक्तूबर, पर्थ
दूसरा वनडे: 23 अक्तूबर, एडिलेड
तीसरा वनडे: 25 अक्तूबर, सिडनी
पहला टी20: 29 अक्तूबर, कैनबेरा
दूसरा टी20: 31 अक्तूबर, मेलबर्न
तीसरा टी20: 2 नवंबर, होबार्ट
चौथा टी20: 6 नवंबर, गोल्ड कोस्ट
पांचवां टी20: 8 नवंबर, ब्रिसबेन
दक्षिण अफ्रीका का भारत दौरा (टेस्ट, वनडे और टी20 सीरीज)
पहला टेस्ट: 14-18 नवंबर, कोलकाता
दूसरा टेस्ट: 22-26 नवंबर, गुवाहाटी
पहला वनडे: 30 नवंबर, रांची
दूसरा वनडे: 3 दिसंबर, रायपुर
तीसरा वनडे: 6 दिसंबर, विशाखापत्तनम
पहला टी20: 9 दिसंबर, कटक
दूसरा टी20: 11 दिसंबर, न्यू चंडीगढ़
तीसरा टी20: 14 दिसंबर, धर्मशाला
चौथा टी20: 17 दिसंबर, लखनऊ
पांचवां टी20: 19 दिसंबर, अहमदाबाद

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news