बरेली में ट्रक ने कार को टक्कर मारी, पांच लोगों की मौत

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 21 Jun 2022 02:16 PM
बरेली में ट्रक ने कार को टक्कर मारी, पांच लोगों की मौत
ऑडियो सुनें

बरेली (उप्र): बरेली के इज्जत नगर थाना क्षेत्र के लालपुर चौकी अहलादपुर के निकट लखनऊ-दिल्ली राजमार्ग पर मंगलवार सुबह एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी जिससे कार में सवार पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रोहित ंिसह साजवाण ने बताया कि कार में सवार पांच लोग उत्तराखंड के रामनगर के निवासी थे और उत्तर प्रदेश के बिलग्राम (हरदोई) जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह लगभग 3:30 बजे कार का टायर अचानक फट गया जिसके बाद कार अनियंत्रित हो गई और दूसरी ओर पहुंच गई। तभी विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। इस टक्कर में कार में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

साजवाण ने बताया कि मृतकों में मोहम्मद सागीर (35), मुजम्मी (36), मोहम्मद ताहिर (40), इमरान खान (38) और मोहम्मद फरीद (35) शामिल हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav