बीडब्ल्यूएफ विश्व जूनियर चैंपियनशिप: तन्वी, उन्नति और भार्गव भारतीय टीम में

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 19 Aug 2025 06:44 PM
बीडब्ल्यूएफ विश्व जूनियर चैंपियनशिप: तन्वी, उन्नति और भार्गव भारतीय टीम में
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. तेजी से उभरती हुई बैडमिंटन खिलाड़ी तन्वी शर्मा और उन्नति हुड्डा, भार्गव राम अरिगेला और विश्व तेज गोब्बुरू छह से 19 अक्टूबर तक गुवाहाटी में होने वाली बीडब्ल्यूएफ विश्व जूनियर चैंपियनशिप में 25 सदस्यीय भारतीय टीम का नेतृत्व करेंगे. भारतीय टीम में एशियाई जूनियर चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता वेन्नाला कलागोटला और रक्षिता श्री भी शामिल हैं, जिससे यह इस प्रतिष्ठित जूनियर प्रतियोगिता के लिए सबसे मजबूत भारतीय टीम बन गई है.

सुहांदिनाता कप (मिश्रित टीम चैंपियनशिप) छह से 11 अक्टूबर तक खेला जाएगा, जिसके बाद 13 से 19 अक्टूबर तक राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र में व्यक्तिगत स्पर्धाएं होंगी. भारतीय बैडमिंटन संघ के सचिव संजय मिश्रा ने विज्ञप्ति में कहा, ”हम इसको लेकर बहुत उत्साहित हैं कि भारत अपने घरेलू मैदान पर विश्व जूनियर चैंपियनशिप के लिए अपनी सबसे मजबूत टीम उतारेगा. मुझे पूरा विश्वास है कि हमारे खिलाड़ी पोडियम पर पहुंचने में सफल रहेंगे.” भारत ने आखिरी बार 2008 में इस टूर्नामेंट की मेज.बानी की थी. तब साइना नेहवाल स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय शटलर बनीं थीं, जबकि आरएमवी गुरु साई दत्त ने लड़कों के एकल वर्ग में कांस्य पदक जीता था. देश ने अब तक इस प्रतियोगिता में चार रजत और छह कांस्य सहित 11 पदक जीते हैं.

भारतीय टीम इस प्रकार है:
लड़कों के एकल (अंडर19): रौनक चौहान, ज्ञान दत्तू टी.टी., लालथजुआला एच, सूर्याक्ष रावत लड़कियों के एकल (अंडर19): तन्वी शर्मा, वेन्नाला कलागोटला, उन्नति हुडा, रक्षिता श्री एस.

लड़कों के युगल (अंडर19): सुमिथ ए.आर./भाव्या छाबड़ा, भार्गव राम अरिगेला/विश्व तेज गोबुरु, विष्णु केदार कोडे/मिथिलेश पी. कृष्णन लड़कियों के युगल (अंडर19): वेन्नाला कलागोटला/रेशिका यू, गायत्री रावत/मनसा रावत, आन्या बिष्ट/एंजेल पुनेरा मिश्रित युगल (अंडर19): भाव्या छाबड़ा/विशाखा टोप्पो, लालरामसंगा सी/तारिणी सूरी, विष्णु केदार कोडे/कीर्ति मनचला, वंश देव/डियांका वाल्डिया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu