तीन विधायक बने मंत्री, राज्य बनने के बाद पहली बार सीएम समेत 14 मंत्री, ये है फॉमूला

Author: navabharat digital
UPDATED: Wed, 20 Aug 2025 02:14 PM
तीन विधायक बने मंत्री, राज्य बनने के बाद पहली बार सीएम समेत 14 मंत्री, ये है फॉमूला
ऑडियो सुनें

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कैबिनेट का आज विस्तार हुआ। आज बुधवार को सुबह 11 बजे छत्तीसगढ़ मंडपम (राज भवन) में शपथ ग्रहण समारोह हुआ। इसमें पहली बार के तीन नये विधायक मंत्री पद की शपथ ली। तीन नये मंत्रियों की बात करें तो इसमें दुर्ग संभाग से दुर्ग शहर विधायक विधायक गजेंद्र यादव, सरगुजा संभाग से अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल और रायपुर संभाग से आरंग विधायक और सतनामी समाज के गुरु खुशवंत साहेब ने मंत्री पद की शपथ ली। बीती रात को तीनों विधायक सीएम हाउस पहुंचकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की थी। इसके बाद स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट हो गई। सभी अटकलों पर पूरी तरह से विराम लग गया।

पहली बार के ये तीनों विधायक बने मंत्री

दुर्ग संभाग से दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव

सरगुजा संभाग से अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल

रायपुर संभाग से आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब मंत्री पद की शपथ ली। गौर करने वाली बड़ी और खास बात ये है कि ये तीनों नेता पहली बार विधायक बने हैं और पहली विधायकी में ही मंत्री बने।

हाल ही में सीएम साय ने मीडिया से चर्चा में कहा था कि इंतजार करिए, जल्द ही विस्तार होगा। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि मंत्रिमंडल का विस्तार उनके विदेश दौरे से पहले भी हो भी सकता है। सीएम साय 22 अगस्त से पहले विदेश दौरे पर जा रहे हैं।

…तो नहीं बनी बात

इन तीन विधायकों से पहले अमर अग्रवाल बिलासपुर संभाग से, राजेश मूणत रायपुर संभाग से, अजय चंद्राकर रायपुर संभाग से, किरण सिंहदेव बस्तर संभाग से नये मंत्री बनने के लिये रेस में थे। सूत्रों के अनुसार, खुद विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह दिल्ली में रुके हुए थे। ऐसा माना जा रहा था कि उनके समय के पुराने कैबिनेट में से किसी एक को नये कैबिनेट में शामिल किया जायेगा पर पार्टी हाइकमान से बात नहीं बन पाई। देर रात तीनों विधायक राजेश अग्रवाल, गजेंद्र यादव और गुरु खुशवंत साहेब सीएम हाउस पहुंचे थे। इसके बाद मंत्री बनने की बात पूरी तरह से पुष्ट हो गई और सभी कयासों पर विराम लग गया।

हरियाणा की तर्ज पर हो रहा साय कैबिनेट का विस्तार

हरियाणा की विधानसभा में भी 90 विधायक हैं। हरियाणा में बीजेपी सरकार में मुख्यमंत्री समेत 14 मंत्री हैं। हरियाणा के फॉर्मूले को छत्तीसगढ़ में भी लागू करते हुए 3 और मंत्री बनाये जा रहे हैं। हालांकि, छत्तीसगढ़ में राज्य बनने के बाद से 13 मंत्री ही बनते आए हैं, जबकि नियम के तहत विधयकों की संख्या के 15 प्रतिशत ही मंत्री बन सकते हैं। इस नियम के तहत 90 विधायकों में 13.5 मंत्री बन सकते हैं। इसलिए अब छत्तीसगढ़ में पहली बार मुख्यमंत्री समेत 14 मंत्री हो जायेंगे।

अब कैबिनेट में सीएम साय समेत हो जायेंगे 14 मंत्री

1. विष्णुदेव साय, मुख्यमंत्री
2. अरुण साव, उप मुख्यमंत्री
3. विजय शर्मा, उप मुख्यमंत्री
4. ओपी चौधरी, वित्त मंत्री
5. मंत्री केदार कश्यप, वन मंत्री
6. दयाल दास बघेल, खाद्य मंत्री
7. टंकराम वर्मा, खेल मंत्री
8. लखन लाल देवांगन, उद्योग मंत्री
9. श्याम बिहारी जायसवाल, स्वास्थ्य मंत्री
10. रामविचार नेताम, आदिम जाति कल्याण मंत्री
11. लक्ष्मी राजवाड़े, महिला बाल विकास मंत्री
12 गजेंद्र यादव (नये मंत्री)
13. राजेश अग्रवाल (नये मंत्री)
14. खुशवंत साहेब (नये मंत्री)

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital