एशियाई निशानेबाजी चैम्पियनशिप: मनु भाकर महिलाओं के 25 मीटर पिस्टल वर्ग में संयुक्त चौथे स्थान पर

Author: navabharat digital
UPDATED: Mon, 25 Aug 2025 02:05 PM
एशियाई निशानेबाजी चैम्पियनशिप: मनु भाकर महिलाओं के 25 मीटर पिस्टल वर्ग में संयुक्त चौथे स्थान पर
ऑडियो सुनें

शिमकेंट: दो ओलंपिक पदक जीत चुकी भारतीय निशानेबाज मनु भाकर एशियाई निशानेबाजी चैम्पियनशिप में सोमवार को महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में चौथे स्थान पर रही। भारत की ही ईशा ंिसह आठ महिलाओ के फाइनल में छठे स्थान पर रही। मनु ने 25 स्कोर किया और तीसरे स्थान पर रही वियतनाम की तू विन्ह त्रिन्ह से चार अंक पीछे रही।

चीन की यूयू झांग ने स्वर्ण और जियारूइशुआन शियाओ ने रजत पदक जीता। मनु, ईशा और सिमरनप्रीत कौर बरार की भारतीय तिकड़ी ने 1749 के कुल स्कोर के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया। वे चीन और दक्षिण कोरिया से पीछे रहे। ईशा क्वालीफिकेशन में शीर्ष रही थी जबकि मनु चौथे स्थान पर रही थी।

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital