दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर तकनीकी गड़बड़ी के कारण ट्रेन परिचालन में देरी

Author: navabharat digital
UPDATED: Mon, 01 Sep 2025 03:27 PM
दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर तकनीकी गड़बड़ी के कारण ट्रेन परिचालन में देरी

ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर सेवाएं सिग्नंिलग में गड़बड़ी के काण सोमवार दोपहर को बाधित हुई। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सुल्तानपुर और मिलेनियम सिटी सेंटर के बीच मेट्रो रेल यातायात लगभग डेढ़ घंटे तक प्रभावित रहा, जिसके बाद इसे बहाल किया गया।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘र्टिमनल स्टेशन मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम में सिग्नंिलग समस्या के कारण समयपुर बादली की ओर जाने के लिए ट्रेनों को वापस मोड़ने में थोड़ा अतिरिक्त समय लग रहा है।’’ शुक्रवार सुबह भी येलो लाइन पर इसी तरह की गड़बड़ी के कारण देरी की खबरें आई थीं।

By navabharat digital