सैन्य अधिकारी बन लोगों को ठगने वाली महिला को हिरासत में लिया गया, हथियार और वर्दी समेत कई सामान जब्त

Author: navabharat digital
UPDATED: Fri, 12 Sep 2025 04:16 PM
सैन्य अधिकारी बन लोगों को ठगने वाली महिला को हिरासत में लिया गया, हथियार और वर्दी समेत कई सामान जब्त
ऑडियो सुनें

छत्रपति संभाजीनगर: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में पुलिस ने 48 वर्षीय एक महिला को सैन्य अधिकारी बन लोगों से कथित तौर पर धोखाधड़ी करने के लिए हिरासत में लिया और उसके पास से सेना की वर्दी व हथियार बरामद किए। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने कई पुरस्कार, स्मृति चिह्न, पदक और कार्यक्रमों के निमंत्रण पत्र भी बरामद किए हैं, जिनमें उसे ‘कैप्टन’ बताया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि दौलताबाद पुलिस ने रुचिका जैन नाम की महिला को हिरासत में लिया और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।

उन्होंने बताया, ह्लपुलिस ने सेना की वर्दी, ‘पैरा’ लिखा एक बिल्ला, तीन स्टार (रैंक दर्शाने के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं), एक नेम प्लेट, चार मेडल और सेना की वर्दी में उसकी तस्वीर बरामद की है। इसके अलावा, कई पुरस्कार, स्मृति चिह्न और कार्यक्रमों के निमंत्रण पत्र, जिनमें उसका नाम ‘कैप्टन रुचिका जैन’ लिखा था, जब्त किए गए।

दौलताबाद थाने के एक अधिकारी ने बताया कि महिला के पास से एक एयर पिस्टल और एक एयर गन भी बरामद की गई है, जिस पर ‘इसके लिए लाइसेंस की आवश्यकता नहीं है’ लिखा है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital