आलिया भट-रणबीर कपूर के घर आएगा नन्हा मेहमान

मुंबई. बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट ने सोमवार को घोषणा की कि वह गर्भवती हैं. इससे आलिया और रणबीर के घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है. भट ने एक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सेशन की तस्वीर साझा की, जिसमें उनके पति व अभिनेता रणबीर कपूर भी उनके पास बैठे हैं. तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, ”हमारी संतान…जल्द आने वाली है.” भट (29) और कपूर (39) की इस वर्ष अप्रैल में शादी हुई थी. दोनों पहली बार फिल्म ”ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन शिवा” में साथ अभिनय करते नजर आने वाले हैं. यह फिल्म नौ सितंबर को पर्दे पर आएगी.

ये दंपति नौ सितंबर को रिलीज होने वाली फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन शिवा’ में पहली बार स्क्रीन साझा करने के लिए तैयार है. पिछले हफ्ते अपनी आने वाली फिल्म ‘शमशेरा’ के लिए एक संवाददाता सम्मेलन में रणबीर ने कहा कि वह आलिया से बेहतर जीवनसाथी नहीं मांग सकते थे.

उन्होंने कहा, ‘‘यह मेरे लिए बहुत बड़ा साल है. यह मेरे लिए बहुत अच्छा साल है, मेरी शादी हुई है, यह एक खूबसूरत चीज है जो मेरी ंिजदगी में हुई है. आलिया के साथ मेरी ंिजदगी सबसे अच्छी है.’’ जानीमानी अभिनेत्री नीतू कपूर और सोनी राजदान के साथ-साथ रिद्धिमा कपूर साहनी सहित परिवार के अन्य लोगों ने दंपत्ति को प्यार और आशीर्वाद दिया.

रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने जोड़े की तस्वीर के साथ इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘‘मेरे बच्चों के घर नन्हा मेहमान आ रहा है. मैं आप दोनों से बहुत प्यार करती हूं.’’ आलिया की मां सोनी राजदान ने अपनी बेटी की पोस्ट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर साझा करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे अच्छी खबर’ बताया.

आलिया के पिता महेश भट्ट ने ईटाइम्स को बताया, ‘‘मेरे बच्चे को बच्चा होने वाला है! मैं रणबीर और आलिया के लिए बहुत खुश हूं. ईश्वर करें हमारा कुनबा बढ़े. मुझे जीवन में नाना की महत्वपूर्ण भूमिका के लिए तैयार रहना होगा.’’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button