दुबई. पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 11 रन से हराकर एशिया कप 2025 के फाइनल में प्रवेश कर लिया। गुरुवार को दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम पर खेले गए सुपर-4 मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 135 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की टीम निर्धारित ओवरों में नौ विकेट पर 124 रन ही बना पाई। पाकिस्तान के लिए शाहीन शाह अफरीदी और हारिस रऊफ ने तीन-तीन विकेट झटके जबकि सैम अयूब को दो सफलताएं मिलीं। इसके अलावा मोहम्मद नवाज ने एक विकेट अपने नाम किया। अब पाकिस्तान का सामना भारत से एशिया कप के फाइनल में 28 सितंबर को होगा।
एशिया कप : बांग्लादेश को 11 रन से हराकर फाइनल में पहुंचा पाकिस्तान
Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 26 Sep 2025 12:07 AM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 Bharat Mandapam 16वीं सदी की स्वर्ण अक्षरों वाली गीता बनी आकर्षण, भारत मंडपम में दिखी छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक विरासत
- 2 1.89 करोड़ के मोबाइल कंजर गिरोह ने उड़ाए थे, एक गिरफ्तार एप्पल स्टोर से
- 3 NVIDIA : सीईओ पद पर जेनसन हुआंग की नाटकीय वापसी के बाद शेयरों में 30 फीसदी उछाल, जानिए कैसे पलट गई बाजी
- 4 NMDC ने ग्रामीणों से जमीनें तो ले लीं, बदले में ना हॉस्पिटल दिया, ना 324 किसानों को रोजगार, अब 40 फीट मलबे के धंसाव ने मुश्किलें बढ़ाईं
Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.
लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu