बीजापुर में मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 02 Oct 2025 09:25 PM
बीजापुर में मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर
ऑडियो सुनें

बीजापुर. छत्तीसग­ढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक माओवादी को मार गिराया है. पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि जिले के गंगालूर क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक माओवादी को मार गिराया.
उन्होंने बताया कि गंगालूर थाना क्षेत्र में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुरक्षाबलों को गश्त पर रवाना किया गया तथा पूर्वाह्न लगभग 11 बजे से उनके और माओवादियों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई जो रूक-रूककर अभी तक जारी है.

अधिकारियों ने बताया कि अब तक मुठभेड़ स्थल से एक माओवादी का शव, हथियार, विस्फोटक सामग्री और माओवादी सामग्री बरामद की गई है. उन्होंने बताया कि चूंकि अभियान अभी जारी है, इसलिए मुठभेड़ के स्थान, अभियान में शामिल सुरक्षाबलों की संख्या तथा अन्य संवेदनशील जानकारी इस समय साझा नहीं की जा सकती. अधिकारियों ने बताया कि अभियान पूरी होने के बाद इस संबंध में अधिक जानकारी दी जाएगी.

इस कार्रवाई के साथ इस साल अब तक छत्तीसग­ढ़ में अलग-अलग मुठभेड़ों में 253 नक्सली मारे जा चुके हैं. इनमें से 224 बीजापुर समेत सात जिलों वाले बस्तर संभाग में मारे गए हैं जबकि 27 अन्य गरियाबंद जिले में मारे गए, जो रायपुर संभाग में आता है. दुर्ग संभाग के मोहला-मानपुर-अंबाग­ढ़ चौकी जिले में दो अन्य नक्सली मारे गए हैं. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 22 सितंबर को राज्य के नारायणपुर जिले में एक मुठभेड़ में प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) की केंद्रीय समिति के सदस्य राजू दादा उर्फ कट्टा रामचंद्र रेड्डी (63) और कोसा दादा उर्फ कादरी सत्यनारायण रेड्डी (67) मारे गए थे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu