फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ ने बॉक्स ऑफिस पर 23.92 करोड़ रुपये की कमाई की

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 05 Oct 2025 07:31 PM
फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ ने बॉक्स ऑफिस पर 23.92 करोड़ रुपये की कमाई की
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. अभिनेत्री जान्हवी कपूर और अभिनेता वरुण धवन अभिनीत ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ ने अपने पहले सप्ताहांत में 20 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है. निर्माताओं ने रविवार को यह जानकारी दी. ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’, ‘धड़क’ और ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ जैसी फिल्मों के निर्देशक शशांक खेतान द्वारा निर्देशित यह फिल्म बृहस्पतिवार को सिनेमाघरों में रिलीज. हुई. इसका निर्माण करण जौहर के प्रोडक्शन बैनर धर्मा प्रोडक्शंस के तहत हुआ है. ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ में सान्या मल्होत्रा ??और रोहित सराफ भी हैं.

निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर बॉक्स ऑफिस के आंकड़े साझा किए. पोस्ट में फिल्म के पोस्टर के साथ आंकड़ों का ब्योरा भी दिया गया है. घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 10.11 करोड़ रुपये की कमाई से शुरुआत की और शुक्रवार को 6.01 करोड़ रुपये जबकि शनिवार को 7.80 करोड़ रुपये की कमाई की. फिल्म की कुल कमाई 23.92 करोड़ रुपये हो गई है. फिल्म में वरुण धवन ने सनी और जान्हवी कपूर ने तुलसी की भूमिका अदा की है. करण जौहर के साथ अदार पूनावाला, अपूर्व मेहता और खेतान ने फिल्म का निर्माण किया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu