एअर इंडिया की कोलंबो से चेन्नई आ रही फ्लाइट से टकराया पक्षी, सुरक्षित लैंडिंग के बाद वापसी रद्द

Author: navabharat digital
UPDATED: Tue, 07 Oct 2025 02:26 PM
एअर इंडिया की कोलंबो से चेन्नई आ रही फ्लाइट से टकराया पक्षी, सुरक्षित लैंडिंग के बाद वापसी रद्द
ऑडियो सुनें

नई दिल्ली: एअर इंडिया की कोलंबो-चेन्नई फ्लाइट में बर्ड हिट की घटना सामने आई, जिसके बाद एयरलाइन को अपनी वापसी उड़ान रद्द करनी पड़ी। हवाई अड्डा प्राधिकरणों के मुताबिक, विमान में उस समय 158 यात्त्री सवार थे।

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
एअर इंडिया की कोलंबो-चेन्नई फ्लाइट में मंगलवार को बर्ड हिट की घटना सामने आई। इसके बाद एयरलाइन को अपनी वापसी उड़ान रद्द करनी पड़ी। हवाई अड्डा प्राधिकरणों ने यह जानकारी दी। घटना के समय विमान में 158 यात्री सवार थे। विमान ने सुरक्षित लैंडिंग की और सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से बाहर निकाला गया। अधिकारियों के अनुसार, बर्ड हिट का पता लैंडिंग के बाद चला।

घटना के बाद विमान को उड़ान भरने से रोक दिया गया और एयर इंडिया के इंजीनियरों ने उसकी विस्तृत जांच की। सुरक्षा कारणों से एयरलाइन ने वापसी उड़ान को रद्द करने का निर्णय लिया। एयरलाइन ने प्रभावित यात्रियों की सुविधा के लिए एक अन्य विमान की व्यवस्था की, जिसके जरिए 137 यात्री बाद में कोलंबो के लिए रवाना हुए।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital