नयी दिल्ली. बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और उनके पति राघव चड्ढा ने रविवार को उनके माता-पिता बनने की जानकारी साझा की. परिणीति ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बेटे को जन्म देने की जानकारी दी. दंपति ने ‘इंस्टाग्राम’ पर एक पोस्ट कर बताया, “आखिरकार वह आ गया! हमारा बेटा. इससे पहले की जिंदगी याद नहीं.” पोस्ट के मुताबिक, “बाहों के साथ-साथ दिल भी भरा हुआ है. पहले हम एक-दूसरे के साथ थे, अब हमारे पास सब कुछ है. आभार परिणीति और राघव.” परिणीति और राघव की सगाई 13 मई, 2023 को नयी दिल्ली के कपूरथला हाउस में हुई थी और 24 सितंबर, 2023 को राजस्थान के उदयपुर स्थित ‘द लीला पैलेस’ में पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाज से उन्होंने विवाह किया.
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा बने माता-पिता
Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 19 Oct 2025 09:32 PM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 ओडिशा में डूबने से मौत: दो अलग-अलग घटनाओं में 3 नाबालिगों की मौत
- 2 असम में सुधा डेयरी के नए प्लांट का उद्घाटन, रोजाना 20 हजार लीटर दूध की होगी प्रोसेसिंग
- 3 सिंधु संधि पर पाकिस्तान को तगड़ी मार, आर्बिट्रेशन कोर्ट में दे चुका 6 मिलियन डॉलर खर्च, हालत खराब
- 4 कपड़ा कारोबारी से 10 लाख की लूट, स्कूटी से अज्ञात आदमी ने उड़ाए
Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.
लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu