ऑस्ट्रेलियाई कप्तान हीली इंग्लैंड के खिलाफ मैच से बाहर, मैकग्रा करेंगी कप्तानी

Author: navabharat digital
UPDATED: Tue, 21 Oct 2025 02:48 PM
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान हीली इंग्लैंड के खिलाफ मैच से बाहर, मैकग्रा करेंगी कप्तानी
ऑडियो सुनें

इंदौर: आस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली ंिपडली की चोट के कारण बुधवार को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले महिला विश्व कप मैच में नहीं खेल पाएंगी। उनकी अनुपस्थिति में ताहलिया मैकग्रा कप्तानी करेंगी। पिछले दो मैचों में शतक लगाने वाली आॅस्ट्रेलियाई कप्तान को शनिवार को अभ्यास सत्र के दौरान चोट लगी।

आस्ट्रेलिया की मुख्य कोच शेली निश्चेके ने मंगलवार को मैच की पूर्व संध्या पर संवाददाताओं से कहा, ‘‘हां, यह निश्चित रूप से दुर्भाग्यपूर्ण है कि उसकी ंिपडली में हल्का ंिखचाव है।’’

आॅस्ट्रेलिया के लिए पारी की शुरूआत करने वाली हीली चार पारियों में 294 रन बनाकर इस समय टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं। इंग्लैंड के खिलाफ उनकी जगह जॉर्जिया वोल फ़ोबे लिचफील्ड के साथ पारी की शुरूआत कर सकती है।कोच ने कहा, ‘‘हमारे पास कुछ विकल्प हैं। एक विकल्प जॉर्जिया वोल है जो पहले भी यह भूमिका निभा चुकी है, लेकिन हमने अभी इस पर फैसला नहीं किया है।’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital