बिहार में महागठबंधन की सरकार बनना तय, तत्काल पांच साल की गारंटी लागू होगी: कांग्रेस

Author: navabharat digital
UPDATED: Mon, 10 Nov 2025 02:08 PM
बिहार में महागठबंधन की सरकार बनना तय, तत्काल पांच साल की गारंटी लागू होगी: कांग्रेस
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: कांग्रेस ने बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से एक दिन पहले सोमवार को दावा किया कि राज्य में महागठबंधन की सरकार बनना तय है और सत्ता में आते ही यह गठबंधन अपने चुनावी वादों पर अमल शुरू कर देगा। बिहार में मंगलवार को 122 विधानसभा सीटों पर दूसरे चरण का मतदान होना है। बीते 6 नवंबर को 121 सीटों पर पहले चरण के तहत मतदान संपन्न हुआ था। मतगणना 14 नवंबर को होगी।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “महागठबंधन सरकार बिहार को 20 वर्षों की लाचार व्यवस्था से मुक्ति दिलाएगी। अब पलायन रुकेगा, युवाओं के भविष्य से अंधेरा छटेगा, हर-घर नौकरी से उनका कल संवरेगा!” उन्होंने कहा, ‘‘अब अन्याय का करेंगे अंत, सामाजिक न्याय से बदलेंगे बिहार। दलित, महादलित, आदिवासी, पिछड़े, अति-पिछड़े, आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्गों व अल्पसंख्यकों को मिलेंगे उनके अधिकार।”

खरगे का यह भी कहना था, “महिला, किसान, युवा समेत समाज के हर वर्ग का होगा आर्थिक उत्थान, राज्य की तस्वीर बदलने के लिए, बिहार की जनता कर चुकी है प्रस्थान।” कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने महागठबंधन के कई चुनावी वादों का उल्लेख करते हुए ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “इस बार बिहार में महागठबंधन की सरकार तय है। इसके सत्ता में आते ही बिहार के लिए महागठबंधन की पांच साल की गारंटी लागू होगी।”

उन्होंने कहा, “बिहार में युवाओं को हर घर नौकरी: हर परिवार को एक सरकारी नौकरी मिलेगी, महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये की सहायता, 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त, 500 रुपये में गैस सिलेंडर, महिलाओं के लिए मुफ्त बस सेवा।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital