आईपीएल नीलामी अबू धाबी में होगी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 11 Nov 2025 08:42 PM
आईपीएल नीलामी अबू धाबी में होगी

ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सत्र की नीलामी दिसंबर के मध्य में अबू धाबी में होगी. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अधिकारी ने मंगलवार को पीटीआई को यह जानकारी दी. दुबई (2023) और जेद्दा (2024) के बाद यह लगातार तीसरी बार होगा जब नीलामी विदेश में आयोजित की जाएगी. नीलामी का आयोजन 15 या 16 दिसंबर को होने की संभावना है. अधिकारी ने कहा, ”अबू धाबी को नीलामी स्थल के रूप में चुना गया है.” पिछले साल सऊदी अरब में हुई मेगा नीलामी के बाद यह एक छोटी नीलामी होगी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu