रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज मनेन्द्रगढ़ में स्थित हनुमान टेकरी मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना कर प्रदेश में शान्ति, समृद्धि एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की. मंदिर के पुजारी शिवराम दास ने बताया कि मंदिर के गर्भगृह में नौमुखी हनुमान तथा सूर्यदेव से शिक्षा प्राप्त करते हुए बाल हनुमान की प्रतिमा स्थापित है, वहीं मंदिर के गुफा मंदिर में अपने कंधों पर रामलखन को बैठाए हुए पाताल हनुमान जी की प्रतिमा भी है. मंदिर की ख्याति दूर-दूर तक फैली है. मंदिर का निर्माण फलाहारी बाबा द्वारा कराया गया था, जिनकी समाधि परिसर में स्थापित है, यहां गौसेवा हेतु गौशाला, साधू- संतो हेतु आश्रम भी है. इस अवसर पर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, संसदीय सचिव अम्बिका सिंहदेव, विधायक डॉ. विनय जायसवाल और गुलाब कमरो भी उपस्थित थे.
मुख्यमंत्री ने मनेन्द्रगढ़ के हनुमान टेकरी मंदिर में की पूजा-अर्चना
Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 30 Jun 2022 05:24 PM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 ये रिश्ता क्या कहलाता है : राज्यसभा सीट के लिए उद्योगपति नाथवानी ने पर्चा भरा, समाजवादी पार्टी ने बनाया उम्मीदवार, पिता भाजपा से हैं सांसद, रिलायंस ग्रुप के प्रेसिडेंट भी हैं
- 2 मंत्रिपरिषद के नए फैसले : अतिथि व्याख्याता नीति में बदलाव, छत्तीसगढ़ के मूल निवासी को प्राथमिकता, अग्निवीर सैनिकों को सिविल सेवा पदों में 10 प्रतिशत आरक्षण, सीएम साय के नेतृत्व में हुई बैठक
- 3 Flight or Fight : फ्लाइट के पायलट आपस में भिड़े, कॉकपिट में चले चाकू, दो घायल, 180 यात्री थे सवार, चीख-पुकार वाला वीडियो फोटो वायरल
- 4 Asian Games : छा गया छत्तीसगढ़.. भारत को दिए दो पदक, कोरबा की संजू देवी, अंबिकापुर के अनिमेष ने बढ़ाया मान, देखिए वीडियो
By Yogesh Kumar Sahu