भावनात्मक रूप से कठिन दौर से गुजर रहे देओल परिवार को अकेला छोड़ दे मीडिया: करण जौहर

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 13 Nov 2025 09:39 PM
भावनात्मक रूप से कठिन दौर से गुजर रहे देओल परिवार को अकेला छोड़ दे मीडिया: करण जौहर

ऑडियो सुनें

मुंबई. फिल्म निर्माता करण जौहर ने अस्वस्थ अभिनेता धर्मेंद्र को लेकर मीडियार्किमयों के जमावड़े की बृहस्पतिवार को आलोचना की और उनसे इस भावनात्मक रूप से कठिन दौर से गुजर रहे देओल परिवार को अकेला छोड़ने का आग्रह किया. जौहर ने ‘इंस्टाग्राम’ पर पर एक नोट साझा किया और कहा, ”एक जीवित दिग्गज कलाकार, जिन्होंने हमारे सिनेमा में इतना बड़ा योगदान दिया” उनका लगातार मीडिया कवरेज करना ‘दिल तोड़ने वाला’ है.

उन्होंने कहा, “जब शिष्टाचार और संवेदनशीलता हमारे दिलों व हमारे कृत्यों से दूर हो जाती है तब हम बर्बाद हो जाते हैं. कृपया परिवार को अकेला छोड़ दें. वे पहले से ही भावनात्मक रूप से बहुत संघर्ष कर रहे हैं.” फिल्म निर्माता ने कहा, “हमारे सिनेमा में इतना बड़ा योगदान देने वाले एक जीवित दिग्गज के लिए पपराजी और मीडिया का तमाशा देखना बेहद दुखद है. यह कवरेज नहीं, बल्कि अनादर है!” धर्मेंद्र (89) को कुछ दिन तक ब्रीच कैंडी अस्पताल में रहने के बाद बुधवार सुबह छुट्टी दे दी गई और उपचार के लिए घर भेज दिया गया.

पिछले दो दिन से मीडियाकर्मी अस्पताल और देओल के घर के बाहर डेरा डाले रहे, जिसके कारण परिवार ने निजता का सम्मान करने की अपील की. इससे पहले बृहस्पतिवार को अभिनेता सनी देओल ने अपने जुहू स्थित घर के बाहर जमा हुए फोटोग्राफरों से नाराजगी जताई.

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 ब्रेकिंग : असम भाजपा के नए संगठन महामंत्री होंगे रवीन्द्र राजू, त्रिपुरा भी देखेंगे, ओडिशा के प्रभारी संगठन बने सौंदान सिंह, भाजपा ने 18 प्रदेशों के प्रदेश महामंत्री संगठन बदले
  2. 2 NEET PG 2026 Result: रिजल्ट जारी, 2.65 लाख से अधिक अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म; कटऑफ और स्कोरकार्ड की जानकारी
  3. 3 ब्रेकिंग : प्रदेश भाजपा के नए संगठन महामंत्री होंगे कर्मवीर सिंह, पवन साय, अजय जामवाल, शिवप्रकाश, सौदान सिंह को मिली नए राज्य की जिम्मेदारी, भाजपा ने 18 प्रदेशों के प्रदेश महामंत्री संगठन बदले
  4. 4 एशियाई खेल बैडमिंटन: लक्ष्य, पीवी सिंधू के लिये कठिन ड्रॉ, सात्विक. चिराग की नजरें स्वर्ण पर
By Yogesh Kumar Sahu