बुलंदशहर में एक मुस्लिम ने हिंदू का मकान खरीदा, लोगों ने “मकान बिकाऊ” के पोस्टर लगाए

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 30 Nov 2025 09:12 PM
बुलंदशहर में एक मुस्लिम ने हिंदू का मकान खरीदा, लोगों ने “मकान बिकाऊ” के पोस्टर लगाए
ऑडियो सुनें

बुलंदशहर. उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में खुर्जा नगर इलाके के एक मोहल्ले के निवासियों ने एक हिंदू परिवार द्वारा अपना मकान एक मुस्लिम व्यक्ति को बेचने के बाद ‘मकान बिकाऊ है’ के पोस्टर लगा दिए हैं. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. पुलिस सूत्रों के अनुसार, हनुमान टीला निवासी प्रदीप शर्मा आर्थिक तंगी के कारण लगभग एक साल से अपना मकान बेचने की कोशिश कर रहे थे. जब मोहल्ले का कोई भी व्यक्ति इसे खरीदने को तैयार नहीं हुआ, तो उन्होंने 17 अक्टूबर को यह मकान सलीम उर्फ बबलू को बेच दिया. जब स्थानीय स्तर पर इस लेन-देन की जानकारी मिली, तो कुछ निवासियों ने इसके विरोध में पोस्टर लगा दिए.

पुलिस ने बताया कि बिक्री के बावजूद, प्रदीप शर्मा और उनका परिवार अभी भी मकान में रह रहे हैं और सलीम ने अभी तक मकान पर कब्ज.ा नहीं किया है. सलीम ने यहां मीडिया से बात करते हुए संपत्ति वापस करने की इच्छा जताई है और कहा है कि कोई भी स्थानीय निवासी, जिसमें प्रदीप खुद भी शामिल हैं, इसे वापस खरीद सकता है.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि स्थिति की गहन समीक्षा की गई है. उन्होंने स्पष्ट किया कि पलायन की कोई घटना नहीं हुई है. एसएसपी ने कहा, “लोगों ने पोस्टर हटा दिए हैं और माहौल शांतिपूर्ण है. दोनों पक्षों के बीच बातचीत चल रही है. सलीम घर वापस करने और इलाके के किसी भी व्यक्ति को बेचने को तैयार है, अगर वे चाहें तो.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu