दलितों को 50 जूते मारने की मुनादी कराने वाले गैंगस्टर की लाखों की संपत्ति जब्त

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 03 Jul 2022 09:39 PM
दलितों को 50 जूते मारने की मुनादी कराने वाले गैंगस्टर की लाखों की संपत्ति जब्त
ऑडियो सुनें

मुजफ्फरनगर. मुजफ्फरनगर पुलिस प्रशासन ने चरथावल थाना क्षेत्र के पावती गांव के पूर्व ग्राम प्रधान राजवीर त्यागी की 50 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति गिरोहबंद अधिनियम (गैंगस्टर एक्ट) के तहत जब्त कर ली है. मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अभिषेक यादव ने रविवार को यह जानकारी दी. राजपाल त्यागी मई महीने में तब सुर्खियों में आया जब पावती गांव में उसकी ओर से एक व्­यक्ति का मुनादी करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो गया था.

वीडियो में ढोल पीटते हुए एक व्­यक्ति यह कहते सुना गया कि अगर कोई दलित उनके खेत और ट्यूबवेल के परिसर में प्रवेश करेगा, तो उसे 50 जूतों से पीटा जाएगा और पांच हजार रुपये जुर्माना वसूल किया जाएगा. त्यागी ने दलितों द्वारा खेत की फसल काटने से इंकार करने पर प्रतिक्रिया स्वरूप यह मुनादी कराई थी. एसएसपी ने बताया कि इस आरोप में 10 मई को राजवीर त्यागी और उसके एक सहयोगी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ गिरोहबंद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था.

यादव ने बताया कि गिरोहबंद अधिनियम की धारा 14 (1) के तहत राजवीर त्यागी की 50 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की गई है. राजवीर त्यागी के खिलाफ पहले भी कई अन्य मामले दर्ज हैं. उल्लेखनीय है कि राजवीर त्यागी कुख्यात गैंगस्टर विक्रांत त्यागी उर्फ विक्की त्यागी का पिता है, जिसकी वर्ष 2015 में अदालत में पेशी के दौरान हत्या कर दी गई थी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu