मुख्यमंत्री ने मरवाही एवं कोटा के लिए 151.9 करोड़ रुपए के 78 निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 05 Jul 2022 05:37 PM
मुख्यमंत्री ने मरवाही एवं कोटा के लिए 151.9 करोड़ रुपए के 78 निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण
ऑडियो सुनें

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश व्यापी भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान आज गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के गौरेला में मरवाही विधानसभा एवं कोटा विधानसभा क्षेत्र के लिए 151 करोड़ 9 लाख रुपए की लागत के 78 निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया. इसमें मरवाही विधानसभा क्षेत्र में 56 करोड़ 20 लाख रुपये के 15 कार्यों और कोटा विधानसभा क्षेत्र में 20 लाख रुपए के 4 कार्यों का लोकार्पण शामिल है. इसी तरह भूमि पूजन के कार्यों में मरवाही विधानसभा क्षेत्र में 84 करोड 73 लाख रुपए के 55 कार्य और कोटा विधानसभा क्षेत्र में 9 करोड़ 96 लाख रुपए के 4 निर्माण कार्य शामिल है.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu