अंतिम सफर पर अजित पवार, गूंज रहे ‘अजित दादा अमर रहे’ के नारे; उमड़ा रहा जनसैलाब

Author: navabharat digital
UPDATED: Thu, 29 Jan 2026 10:43 AM
अंतिम सफर पर अजित पवार, गूंज रहे ‘अजित दादा अमर रहे’ के नारे; उमड़ा रहा जनसैलाब
ऑडियो सुनें

बारामती: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख अजित पवार का बुधवार सुबह विमान हादसे में निधन हो गया। महाराष्ट्र सरकार ने तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। अजित का अंतिम संस्कार आज बारामती के विद्या प्रतिष्ठान मैदान में सुबह 11 बजे राजकीय सम्मान से किया जाएगा। इससे पहले अपने नेता के आखिरी दर्शन करने के लिए समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। लोग नम आंखों से अजित पवार को अंतिम विदाई दे रहे हैं।

विद्या प्रतिष्ठान मैदान की ओर बढ़ रहा वाहन

अजित पवार के पार्थिव शरीर को ले जा रहा वाहन अंतिम संस्कार के लिए विद्या प्रतिष्ठान मैदान की ओर बढ़ रहा है। इस दौरान समर्थक भारी संख्या में पीछे-पीछे चल रहे हैं।

बारामती में उमड़ा जनसैलाब

बारामती में अजित पवार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग विद्या प्रतिष्ठान ग्राउंड की ओर जा रहे हैं।

मनसे प्रमुख राज ठाकरे पहुंचे

मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने शरद पवार से मुलाकात की और अजित पवार के निधन पर मिलकर शोक व्यक्त किया।

आखिरी सफर पर अजित पवार…थोड़ी देर में अंतिम संस्कार

डिप्टी सीएम अजित पवार के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए विद्या प्रतिष्ठान मैदान ले जाया जा रहा है।

‘अजित दादा अमर रहें’ के नारे

डिप्टी सीएम अजित पवार के समर्थक ‘अजित दादा अमर रहें’ के नारे लगा रहे हैं। उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए विद्या प्रतिष्ठान ग्राउंड ले जाया जा रहा है। उनके बेटे जय पवार, भतीजे रोहित पवार और पवार परिवार के अन्य सदस्य मौजूद हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital