असम को करीब 24 हजार करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, कांग्रेस सरकारों पर बरसे पीएम मोदी

असम: प्रधानमंत्री ने असम में हजारों करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इसके बाद उन्होंने अपने संबोधन के दौरान पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों को आड़े हाथ लिया। पीएम मोदी ने तंज कसते हुए कहा कि जितनी बड़ी राशि असम के विकास पर खर्च की जा रही है, कांग्रेस के लोगों के लिए इतनी बड़ी रकम लिखना भी मुश्किल है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज असम के सिलचर में हजारों करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जारी बयान के मुताबिक पीएम मोदी पहले असम के सिलचर में 23500 करोड़ रुपये की सौगातें देंगे। इसके बाद कोलकाता में करीब 18,680 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा। प्रधानमंत्री दोनों राज्यों में जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे।

बिंदुवार पढ़ें पीएम मोदी के कार्यक्रम से जुड़ी खास बातें-

166 किलोमीटर लंबे सिलचर-गुवाहाटी एक्सप्रेसवे की आधारशिला रखेंगे पीएम मोदी। इसकी लागत करीब 22,000 करोड़ रुपये है।

सिलचर शहर में करीब 563 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले फ्लाईओवर का शिलान्यास भी होगा।

122 करोड़ रुपये की लागत से तीन कृषि महाविद्यालयों की आधारशिला भी रखी जाएगी।

करीब 655 करोड़ रुपये की लागत वाली सिलचर-चुराईबारी रेल विद्युतीकरण परियोजना का उद्घाटन भी करेंगे पीएम मोदी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button