महिला टी20 विश्व कप: आईसीसी के मैच अधिकारियों के सभी-महिला पैनल में चार भारतीय भी

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 28 May 2026 03:58 PM
महिला टी20 विश्व कप: आईसीसी के मैच अधिकारियों के सभी-महिला पैनल में चार भारतीय भी

ऑडियो सुनें

दुबई: इंग्लैंड एवं वेल्स में 12 जून से शुरू होने वाले महिला टी20 विश्व कप में अंपायंिरग करने के लिए आईसीसी ने 18 सदस्यीय महिला अधिकारियों की सूची जारी की है जिसमें मैच रैफरी जीएस लक्ष्मी सहित चार भारतीय अंपायर शामिल हैं। यह लगातार तीसरा चरण होगा जिसमें अधिकारियों के पैनल में सभी महिलाएं शामिल हैं। कैन्डेस ला बोर्ड, गायत्री वेणुगोपालन, केरिन क्लास्टे और शथीरा जाकिर जेसी पहली बार इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी।

अंपायरों की सूची में दो अन्य भारतीय वृंदा राठी और जननी एन हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजोग गुप्ता ने विज्ञप्ति में कहा, ”महिला टी20 विश्व कप 2026 के लिए मैच अधिकारियों का यह पैनल खेल के सभी पहलुओं में प्रतिनिधित्व बढ़ाने की आईसीसी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। ”

उन्होंने आगे कहा कि आईसीसी अपने खेल अधिकारियों और उनके निर्णय-निर्धारण प्रदर्शन का आकलन एक व्यापक, समग्र और साक्ष्य-आधारित तरीके से करता है। इस विश्व कप में 33 मैच के दौरान 14 अंपायर और चार मैच रैफरी काम करेंगे जिनमें 2024 चरण के दल के नौ सदस्य भी शामिल हैं।

आॅस्ट्रेलिया की क्लेयर पोलोसाक सबसे अनुभवी हैं जो इस टूर्नामेंट में छठी बार हिस्सा लेंगी और पहले 22 मैच में अंपायंिरग कर चुकी हैं। जैकलीन विलियम्स और किम कॉटन ने अब तक 19-19 मैच में अंपायंिरग की है और दोनों इंग्लैंड और वेल्स में अपने पांचवें टी20 विश्व कप का रिकॉर्ड बनाएंगी।

तीन मैच रैफरी शांड्रे फ्रिट्ज, जी एस लक्ष्मी और मिशेल परेरा 2024 चरण का भी हिस्सा थीं। चौथे रैफरी के रूप में न्यूजीलैंड की ट्रुडी एंडरसन को शामिल किया गया है। भारतीय महिला टीम विश्व कप में अपने अभियान की शुरूआत 14 जून को पाकिस्तान के खिलाफ करेगी।

मैच अधिकारियों की सूची इस प्रकार है: अंपायर: लॉरेन एजेनबाग, किम कॉटन, अन्ना हैरिस, शथीरा जाकिर जेसी, केरिन क्लास्टे, कैन्डेस ला बोर्ड, जननी एन, निमाली परेरा, क्लेयर पोलोसाक, वृंदा राठी, सुजैन रेडफर्न, एलोइस शेरिडन, जैकलीन विलियम्स, गायत्री वेणुगोपालन मैच रेफरी: ट्रुडी एंडरसन, शांड्रे फ्रिट्ज, जी एस लक्ष्मी, मिशेल परेरा।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav