साइकिल चलाने से भारत के विकसित राष्ट्र बनने की यात्रा को मिलेगी गति: मांडविया

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 23 Jun 2026 02:17 PM
साइकिल चलाने से भारत के विकसित राष्ट्र बनने की यात्रा को मिलेगी गति: मांडविया
ऑडियो सुनें

तिरुवनंतपुरम: केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने मंगलवार को कहा कि साइकिल चलाना, भारत के विकसित राष्ट्र बनने की यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। मांडविया यहां भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) द्वारा ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ के तहत आयोजित ‘साइंिक्लग बाय द सी’ कार्यक्रम में प्रतिभागियों को संबोधित कर रहे थे।

साइकिल रैली का आयोजन चाका आईटीआई से शुरू होकर शंगुमुखम बीच तक किया गया। इस अवसर पर मांडविया ने कहा कि एक स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण केवल स्वस्थ नागरिकों से ही संभव है। उन्होंने साइकिल चलाने को स्वस्थ जीवनशैली की कुंजी बताया। उन्होंने यह भी कहा कि स्वास्थ्य लाभ के अलावा साइकिल चलाने से प्रदूषण कम करने, यातायात जाम घटाने और ईंधन संरक्षण में भी मदद मिलती है।

लोगों से साइकिल चलाने को नियमित आदत बनाने की अपील करते हुए मंत्री ने ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ के तहत जारी ‘संडेज आॅन साइकिल’ पहल का भी उल्लेख किया। तिरुवनंतपुरम नगर निगम के महापौर वी. वी. राजेश भी इस दौरान मांडविया के साथ उपस्थित रहे। लगभग 200 प्रतिभागियों की इस रैली को भाजपा विधायक वी. मुरलीधरन और अर्जुन पुरस्कार विजेता पी. आर. श्रीजेश ने चाका से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav