ढाई साल में राम मंदिर क्यों नहीं गए गृह मंत्री अमित शाह? SIT पर भी बोले केजरीवाल

नई दिल्ली: अयोध्या में श्री राम मंदिर में चढ़ावे की बड़े पैमाने पर हुई चोरी को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें उन्होंने दावा किया कि राम मंदिर बनने के बाद पिछले ढाई साल में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक बार भी राम मंदिर में भगवान श्री राम के चरणों में माथा टेकने नहीं गए। केजरीवाल ने दावा किया कि आज के समय में आम आदमी पार्टी ही देश की ‘असली सनातनी पार्टी’ है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘राम मंदिर बनने के बाद से गृह मंत्री अमित शाह जी एक बार भी राम मंदिर में भगवान श्री राम के चरणों में माथा टेकने नहीं गए। इन ढाई वर्षों में अमित शाह जी एक बार भी राम मंदिर नहीं गए। कुछ दिन पहले मुझे कुछ लोगों ने यह बात बताई। मुझे यकीन नहीं हुआ। मैंने कहा कि जो लोग भगवान राम के नाम का सबसे ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, वे मंदिर बनने के बाद से भगवान राम का आशीर्वाद लेने राम मंदिर नहीं गए? मैंने कहा, ऐसा कैसे हो सकता है?’

केजरीवाल ने दावा किया, ‘इन 891 दिनों में उन्होंने अपने भाषणों और इंटरव्यू में 42 से ज्यादा बार राम मंदिर का जिक्र किया है। इनमें अधिकांश मौकों पर भगवान श्रीराम और राम मंदिर के नाम पर वोट मांगे। देश के गृहमंत्री अमित शाह जी के पास भगवान श्रीराम के नाम पर वोट मांगने का समय है, लेकिन भगवान रामलला से आशीर्वाद लेने का समय नहीं?’

वहीं एसआईटी जांच को लेकर अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘यह एक दिखावटी एसआईटी और फर्जी एफआईआर है। असली दोषियों को बचाया जा रहा है। उन्हें क्यों बचाया जा रहा है? अरविंद केजरीवाल ने यह भी घोषणा की कि एसआईटी की जांच को लेकर वह कल एक और प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

केजरीवाल ने कहा कि हर राम भक्त को आज यह सोचना चाहिए कि अगर आप चंदा चोरों को दंड दिलवाना चाहते हैं तो सरकार बदलनी पड़ेगी। नई सरकार ही आकर दंड देगी। मौजूद केंद्र और यूपी की सरकार इन्हें कभी दंड नहीं देगी, क्योंकि ये सब मिले हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button