गुजरात में कच्छ से पकड़े गए चार पाकिस्तानी मछुआरे

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 07 Jul 2022 10:15 PM
गुजरात में कच्छ से पकड़े गए चार पाकिस्तानी मछुआरे

ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली/भुज. बीएसएफ के एक गश्ती दल ने गुजरात में भारत-पाकिस्तान समुद्री सीमा पर बृहस्पतिवार को कच्छ के ‘हरामी नाला’ क्रीक क्षेत्र से चार पाकिस्तानी मछुआरों को पकड़ा और उनकी 15 नौकाएं जब्त कर लीं. सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक प्रवक्ता ने बताया कि मछली पकड़ने वाली नौकाओं से कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है.

प्रवक्ता ने बताया कि बीएसएफ के एक विशेष दल ने सीमा स्तंभ संख्या 1165 और 1166 के बीच मछुआरों को कच्छ जिले के ‘हरामी नाला’ से होते हुए ‘‘भारतीय क्षेत्र में घुसते’’ देखा. उन्होंने बताया कि शुरुआत में, चार पाकिस्तानी मछुआरों को 10 नाव के साथ पकड़ा गया था, लेकिन बाद में इलाके की तलाशी के बाद पांच और नाव मिलीं.

By Yogesh Kumar Sahu