दिल्ली में भारी बारिश; मौसम विभाग ने जारी किया ‘रेड’ और ‘ऑरेंज’ अलर्ट

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 07 Jul 2026 03:46 PM
दिल्ली में भारी बारिश; मौसम विभाग ने जारी किया ‘रेड’ और ‘ऑरेंज’ अलर्ट
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: दिल्ली में मंगलवार अपराह्न जोरदार बारिश हुई, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से कुछ राहत मिली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पूरे शहर में बारिश और तेज हवाओं को लिए ‘रेड’ और ‘आॅरेंज’ अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के जिला-स्तरीय तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तरी दिल्ली के कुछ हिस्सों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया गया है। यहां कई जगहों पर मध्यम बारिश और कुछ जगहों पर भारी बारिश के साथ-साथ आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और 70 किमी प्रति घंटे तक की रफ्Þतार से हवाएं चलने की संभावना है।

दिल्ली के शेष हिस्सों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है। इन इलाकों में अधिकांश स्थानों पर मध्यम बारिश के साथ-साथ आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने दिनभर आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहने और मध्यम बारिश का अनुमान जताया है। वहीं, अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो दो जुलाई, 2024 के बाद इस महीने का अब तक का सबसे अधिक न्यूनतम तापमान रहा। उस दिन शहर में न्यूनतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। आईएमडी के अनुसार, सुबह 8:30 बजे सापेक्षिक आर्द्रता 79 प्रतिशत रही। जिससे उमस काफी बढ़ गई और मौसम बेहद असहज बना रहा। लोधी रोड मौसम केंद्र में न्यूनतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, पालम में 28.3 डिग्री सेल्सियस, आयानगर में 28.6 डिग्री और रिज क्षेत्र में 24.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav