पश्चिम बंगाल सरकार असम को बाढ़ से राहत के लिए 10 करोड़ रुपये की सहायता राशि देगी

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 12 Aug 2026 03:11 PM
पश्चिम बंगाल सरकार असम को बाढ़ से राहत के लिए 10 करोड़ रुपये की सहायता राशि देगी
ऑडियो सुनें

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने असम में बाढ़ की स्थिति को ”भयावह” बताते हुए इस संकट से निपटने में मदद के लिए पड़ोसी राज्य को 10 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता देने की बुधवार को घोषणा की। शुभेंदु ने कहा कि असम में बाढ़ से 100 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। असम के साथ पश्चिम बंगाल का एक ”विशेष आध्यात्मिक संबंध” है।

मुख्यमंत्री ने बुधवार को विधानसभा में कहा, ”पड़ोसी राज्य असम में स्थिति भयावह है। असम के साथ हमारा एक विशेष आध्यात्मिक संबंध है। मणिपुर और छत्तीसगढ़ जैसे कई राज्यों ने असम को सहायता देने की घोषणा की है। हम भी मुख्यमंत्री राहत कोष से असम को 10 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करेंगे।”

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav