श्रीलंकाई नौसेना ने कच्चातीवु के पास नौ भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 13 Aug 2026 02:17 PM
श्रीलंकाई नौसेना ने कच्चातीवु के पास नौ भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया
ऑडियो सुनें

रामेश्वरम: श्रीलंकाई नौसेना ने कच्चातीवु द्वीप के पास मछली पकड़ने के दौरान नौ भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया और उनकी नौका जब्त कर ली। तमिलनाडु के एक मुछआरा संघ ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। मछुआरा संघ ने बताया कि जब्त की गई यांत्रिक नौका वेंिलगटन नाम के एक स्थानीय मछुआरे की है।

स्थानीय मछुआरों के अनुसार, रामेश्वरम से संचालित होने वाली 600 से अधिक यांत्रिक नौकाओं में से केवल 300 ही 12 अगस्त को गहरे समुद्र में गईं। श्रीलंकाई नौसेना की कार्रवाई की आशंका के मद्देनजर मछुआरों ने ऐसा किया। सेवरियार मछुआरा संघ के अध्यक्ष सगायम सेवरियार ने बार-बार हो रही गिरफ्तारियों पर गहरी ंिचता जताते हुए कहा कि यह पिछले डेढ़ महीने में श्रीलंकाई नौसेना द्वारा पकड़ी गई तीसरी नौका है।

सगायम ने ‘पीटीआई वीडियो’ से कहा, “श्रीलंकाई नौसेना ने नौका को रोका और नौ मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया। यह दुखद है कि केंद्र और राज्य सरकार दोनों इस मुद्दे पर उदासीन बनी हुई हैं।” उन्होंने गिरफ्तार मछुआरों और उनकी नौकाओं को जल्द छोड़े जाने को सुनिश्चित करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कदम नहीं उठाए गए तो मछुआरा समुदाय को विरोध प्रदर्शन के अगले चरण की शुरूआत करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। राजनीतिक आश्वासनों का जिक्र करते हुए मछुआरा संघ के नेता ने कहा कि तमिलनाडु की मौजूदा सरकार ने सत्ता में आने पर श्रीलंका से जुड़े समुद्री मुद्दे का समाधान करने और गिरफ्तारियों पर रोक लगाने का वादा किया था, लेकिन मछुआरों की गिरफ्तारी लगातार जारी है। उन्होंने अधिकारियों से हस्तक्षेप करने और यह सुनिश्चित करने की अपील की कि मछुआरों को कच्चातीवु क्षेत्र में बिना किसी परेशानी के मछली पकड़ने दिया जाए।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav